शैलदेवी आईटीआई में नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

अंडा। शैलदेवी आई.टी.आई., अंडा, दुर्ग में दिनांक 3 सितंबर 2026 को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दीक्षारंभ कार्यक्रम में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सोलर तकनीशियन, कोपा एवं स्टेनो ( हिंदी) के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

शैलदेवी एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री राजन कुमार दुबे जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को आई.टी.आई. से परिचय कराने तथा उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में उनके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास हेतु अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलदेवी महाविद्यालय की सह- संचालिका महोदया डा. रजनी राय ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं, एवं प्रशिक्षण अधिकारियों को संस्था के सुविधाओं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लक्ष्यों एवं कौशल विकास संबंधी विषयों पर सारगर्भित विचार प्रकट किए।

डा. राय नें नवप्रवेशित प्रशिक्षनार्थियों का स्वागत करते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण , अनुशासन, संस्कार और रोजगार परक कौशल का महत्व बताया। संस्था के प्राचार्य ने नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को आई टी आई प्रशिक्षण का महत्व, नियमित उपस्थिति , कठिन परिश्रम एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया ।सभी ट्रेड्स के प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।