लक्ष्मी फाउंडर के द्वारा ग्राम सुरपा में वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई

पाटन ।इस भाग दौड़ भरी इस दुनिया में अमूमन लोग वित्तीय समस्या एवम धोखेधडी का शिकार हो रहे है आज स्वर्गीय महंत पोसुदास हाईस्कूल सुरपा में लक्ष्मी फाउंडर के द्वारा विद्यार्थियों को स्कूली जीवन से ही पैसे की बचत तथा सही जगह पर उसके इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई इस प्रोजेक्ट के फाउंडर डीपीएस भिलाई के छात्र इनेश दत्त नागरिया तथा दिल्ली की छात्रा सार्वि गुप्ता स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को फाइनेंशियल लिटरेसी के प्रति छात्र छात्राओं को जागरुक कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के फाइनेंशियल लिटरेसी के प्री तथा पोस्ट नॉलेज का टेस्ट भी किया गया। इस दौरान प्राचार्य राजेंद्र कुमार वर्मा, रविन्द्र बघेल,श्रीमति बबिता सोनवांसी, श्रीमती सरोज देवांगन, श्रीमती सविता झा एवम प्रमोद जैन,देवानंद देवांगन एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।