कृषि महाविद्यालय मर्रा के छात्रों द्वारा दिया गया ऑयस्टर मशरूम उत्पादन की जानकारी,,





*पाटन /* संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन) के बीएससी चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं का ग्रामीण कृषि कार्यानुभव कार्यक्रम (रावे) महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओमप्रकाश परगनिहा के नेतृत्व में ग्राम बेलौदी में संचालित हो रहा है जहां विद्यार्थियों द्वारा ग्राम बेलौदी में ऑयस्टर मशरूम उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार तथा अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन के विभिन्न चरणों जैसे बीज चयन, पैरा कुट्टी की तैयारी, पाश्चराइजेशन प्रक्रिया, बैग फिलिंग, स्पॉन रन तथा फलन प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उत्पादन के दौरान स्वच्छता, तापमान एवं नमी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को बताया गया कि ऑयस्टर मशरूम कम लागत में शुरू किया जा सकता है और इससे घर बैठकर नियमित आय प्राप्त की जा सकती है। ग्रामीण महिलाओं ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में मशरूम यूनिट स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रैना बाजपाई ने मार्गदर्शन प्रदान किया एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

  इस अवसर पर वरिष्ठ किसान देवकुमार निषाद,सरपंच हुकुमचंद निषाद नागेंद्र यादव, पंछी ठाकुर, खुमेश्वरी यादव, ख़ेमीन निषाद, यामिनी यदु, जितेश्वरी, कचरा बाई यादव, पूर्णिमा सहित ग्रामवासी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।