पंडरिया- फिजिकल मोड पे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पंडरिया में रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आलोक कुमार अग्रवाल प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कवर्धा के अतिरिक्त न्यायाधीश पंडरिया जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) एवं तालुका अध्यक्ष विधिक सेवा समिति पंडरिया के द्वारा छात्राओं को सेफ टच,अन सेफ टच, पाॅक्सो अधिनियम 2012, यातायात अधिनियम एवं महिलाओं के अधिकारों को बताया गया| निशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह की जानकारी दिया गया। साथ में नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई| संविधान से प्राप्त मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी के साथ भारत के अच्छे नागरिक बनने की सलाह दी गई | शिविर में विद्यालय के प्राचार्य एनके एक्का सभी शिक्षिका, शिक्षक, पैरालिगल वॉलिंटियर एवं 680 छात्रा उपस्थित थे।






