मर्रा कृषि महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

मर्रा (पाटन),। संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन) में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “दीक्षारंभ (Deeksharambh) Orientation Programme” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा, समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, कृषि शिक्षा में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की भूमिका तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से दीक्षारंभ के 14 दिवसीय कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करने तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाने का आह्वान किया।

दीक्षारंभ कार्यक्रम 14 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न शिक्षक एवं संबंधित प्रभारी विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें महाविद्यालयीन जीवन, शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं, गतिविधियों एवं भविष्य के अवसरों से परिचित कराएंगे।

कार्यक्रम का संचालन के.के.एस. महिलांग, सहायक प्राध्यापक एवं विषय शिक्षक–दीक्षारंभ द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।