गरियाबंद। महिला की जूझ बुझ के कारण एक बच्चे की जान बच गई। मामला गरियाबंद का है। मासूम कुंए में गिर गया। तभी महिला ने बच्चे को बचाने के लिए कुंए में छलांग लगा दी। बच्चे को निकाला गया। इसके बाद महिला ने देखा की बच्चे बेहोश स्थिति में है तो उन्होंने मुंह से फुंकमार कर बच्चे को आक्सीजन देना शुरू किया। जब बच्चे ने आंख खोली तो उसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है बच्चे को रायपुर रेफर किया गया है इलाज के लिए।
जानकारी के मुताबिक बालक हर्ष ध्रुव खेलते खेलते कुआ में गिर गया। बच्चे के दादी ने चीख पुकार मचाया तो इसे सुनकर बच्चे के बुआ ने गायत्री ध्रुव ने कुएं में छलांग लगा दी। बच्चे को बाहर निकाला। इस घटना में गायत्री ध्रुव की पैर टूटने की खबर है।

