यूनीसेफ के वास संचालक द्वारा कुम्हारी के विभिन्न स्थलों का किया गया निरीक्षण

कुम्हारी । नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत युनिसेफ के राष्ट्रीय वास संचालक निकोलस ओसवर्ट यूनीसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब जकारिया एवं राज्य यूनीसेफ की श्वेता पटनायक, विराजा पटनायक, वॉटरएड के राज्य समन्वयक समर्थन के परियोजना समन्वयक के. रवि कुमार उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, थनेश पटेल पार्षद वार्ड क्रमांक 03, नीतू रावते पार्षद वार्ड क्रमांक 11, जानकी ध्रुव, पार्षद वार्ड 20 रीना साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुम्हारी के संयुक्त तत्वाधान में एफ.एस.टी.पी. महामाया पार्क शहरी आजीविका मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया साथ ही संबंधित व्यक्तियों के साथ यूनीसेफ प्रमुख के द्वारा उनके कार्यों का सराहना करते हुए निकोलस ओसवर्ट के द्वारा यूनीसेफ एवं नगर पालिका कुम्हारी के साथ समन्वय स्थापित कर और बेहतर कार्य करने के लिए बात की गई। साथ ही आजीविका मिशन की महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान उनके कार्यों को बेहतर बताया गया इसी तरह के कार्यों को राज्य के अन्य जगहों में प्रसारित करने की बात की गई । विभाग एवं स्थानीय निकाय के समन्वय को भी सराहा गया एवं महिलाओं का प्रतिनिधित्व सफाई व्यवस्था में होने के कारण निकोलस ने इसकी बहुत ही सराहना की है ।