पंडरिया।नगर के कुबा खुर्द वार्ड वासियों ने एक पेड़ एक जिंदगी से प्रेरित होकर कुबा खुर्द के महामाया मन्दिर परिसर में रविवार को पौधारोपण अभियान चलाया।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के साथ मिलकड पौधारोपण किया।जिसमें कुबा खुर्द के बच्चे व ग्रामीण शामिल हुए।इस दौरान महामाया मंदिर परिसर में नारियल,गुड़हल,शहतूत,फिशटेल पाम,अंगूर, मंडोबेला,नरगिस सहित कुल 24 पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।साथ ही सभी लोगों से विभन्न अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की गई।


एक पेड़ एक जिंदगी अभियान की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इस अभियान से लगातार हरियाली की ओर लोग जुड़ रहे हैं।वहीं लोगों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता आ रही है।
इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, मोहन सिंह(राजू), कमलकांत देवांगन, मुकेश कौशिक, एस एल कुर्रे, रोहित धुर्वे, रमेश धुर्वे, दरप सिंह,अशोक चंद्रवंशी, कुंदन सिंह, खुशी ठाकुर, प्रियंका धुर्वे, शालनी धुर्वे व खुशबु धुर्वे उपस्थित थे।ग्रामीणों द्वारा लगातार पौधारोपण कर परिसर में 200 से अधिक पौधे लगाए गए हैं जो अब पेड़ का रूप ले चुके हैं।







