पाटन।।दिनांक 16.06.2025 को आदरणीय श्री जे.पी. साहू जी, संयुक्त संचालक महोदय नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग द्वारा नगर पंचायत पाटन जिला दुर्ग का औचक निरीक्षण किया गया । वर्षा ऋतु पूर्व निकासी नालियों की सफाई व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर चर्चा साथ ही शासन के निर्देशानुसार सिटी डेवलपमेंट प्लान (CDP) तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार नगर विकास हेतु तैयार की गई विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रस्तावों का भी अवलोकन किया गया साथ ही निकाय में निर्मित अटल परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान श्री हेमंत कुमार वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्री अर्जुन कुमार निर्मल उप अभियंता नगर पंचायत पाटन उपस्थित थे ।*

- June 16, 2025
वर्षा के पूर्व नगर के नालियों की सफाई के दिए निर्देश, संयुक्त संचालक ने किए पाटन का औचक निरीक्षण
- by Balram Yadu