पाटन महाविद्यालय में अंतर विभागीय पीपीटी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता आयोजित, कु डाली प्रथम, कु विनीता सिन्हा द्वितीय, कु. पायल तृतीय स्थान प्राप्त किया


पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज के मार्गदर्शन में आई क्यू ए सी के तत्वाधान में अंतर विभागीय पी पी टी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान एवं तकनीक, भविष्य में संभावनाएँ, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा का बालपन पर दुष्प्रभाव, स्टार्टअप संस्कृति तथा जनजातीय परिवर्तन जैसे विषयों पर पी. पी टी का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में आई क्यू ए सी के संयोजक डॉ अरुणा साव नें प्रतियोगिता के उद्देश्यों व कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य डॉ. पुष्पा मिंज नें इस आयोजन को विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने, विषय-वस्तु की समझ में वृद्धि करने तथा अभिव्यक्ति एवं कौशल के विकास हेतु ऐसे कार्यक्रमों को आवश्यक बताया गया। सभी प्रतिभागियों एवं आयोजको को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दिया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आर. के. वर्मा विभागाध्यक्ष गणित, जागृत कुमार विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र, डॉ उगेंद्र कुर्रे विभागाध्यक्ष भौतिकी, डॉ गौरव शर्मा विभागाध्यक्ष वाणिज्य, रागिनी साहू विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, ज्योति कुर्रे सहायक प्राध्यापक भूगोल, एवं डॉ अनिरुद्ध तिवारी अतिथि व्याख्याता कम्प्यूटर साइंस ने निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण , अतिथि व्याख्याता एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रस्तुतीकरण पश्चात् प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता कु डाली एम एस सी तृतीय सेमेस्टर रसायनशास्त्र, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता कु विनीता सिन्हा समाजकार्य तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता कु पायल एम ए प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान को सिद्धाचलम लैबोरटरी के निर्देशक डॉ भावना जैन द्वारा एक हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अदिति बंजारे अतिथि व्याख्याता रासायनशास्त्र द्वारा किया गया। आई क्यू ए सी द्वारा प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज एवं प्राध्यापको के करकमलो से विजेता एवं सहभागी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।