पाटन, 7 दिसम्बर:
शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत ग्राम मटंग में 1 से 7 दिसम्बर तक आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में NSS के छात्र-छात्राएं गांव में स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

युवाओं से आत्मीय संवाद करते हुए योगेश निक्की भाले ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है, जो युवाओं को केवल शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें जागरूक, उत्तरदायी और राष्ट्र-निर्माण में सहभागी बनाता है। NSS से जुड़ने से युवा में नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक चेतना, अनुशासन और टीमवर्क जैसी मूल्यवान विशेषता विकसित होता हैं, जो उनके व्यक्तित्व को संवारते हैं।
निक्की भाले ने आगे सभी NSS स्वयंसेवकों को समाज हित में किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी और आगे कहा कि आप सभी युवा सिर्फ महाविद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का गौरव हैं। आपका योगदान एक बेहतर कल की नींव रखता है।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जनभागीदारी समिति सदस्य एवं नगर पंचायत पाटन सभापति केवल देवांगन,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,पार्षद देवेन्द्र ठाकुर,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा,अध्यापक गण बीएम साहू,गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे






