पाटन। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि की भले ही घोषणा नहीं हुई है लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही दल के प्रमुख लोग इसकी तैयारी में लग गए हैं। साथ-साथ कार्यकर्ताओं की बैठकों के अलावा अब इच्छुक दावेदारों से उनकी बायोडाटा भी मांगने की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है । बता दें कि एक दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में तथा अमलेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठक लेकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। वहीं भाजपा का भी लगातार बैठकों का दौर शुरू है ।।जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को विश्राम गृह में दोपहर 12:00 बजे मध्य पाटन मंडल भाजपा की बैठक होगी। इस बैठक में जहां पार्टी संगठन से चुनाव संबंधित चर्चा होगी वहीं पर जानकार सूत्रों का मानना है कि इसी दिन जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक जो भी भाजपा के कार्यकर्ता है वह अपना चुनावी बायोडाटा व आवेदन बैठक प्रभारी के पास जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम से जमा कर सकते हैं । हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है । लेकिन मध्य पाटन मंडल भाजपा के महामंत्री अखिलेश मिश्रा के द्वारा जो सोशल मीडिया पर सूचना डाली जा रही है उसमें नीचे टिप में इस बायोडाटा जमा लेने का जानकारी है।







