शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में धूमधाम से मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस’

अंडा/ शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा में 08/08 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली के विविध रंगों से सराबोर नज़र आयाकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उनकी जीवनशैली तथा प्रकृति के साथ उनके अटूट जुड़ाव से अवगत कराना था। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एन. मिश्रा उपस्तिथ रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी संस्कृति न केवल हमारी धरोहर है, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की कला भी सिखाती है कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण आदिवासी नृत्य , लोकगीत,भारत की विभिन्न जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा, आभूषणों और कला को प्रदर्शित करता विशेष ‘आदिवासी रैंप वॉक’ आदिवासी जीवन चरित्र, उनके संघर्षों और पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान पर आधारित प्रभावशाली लघु नाटिका का प्रस्तुतिकरण रहा।विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की प्रशंसा उपस्तिथ सभी ने की।समारोह में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में हुये छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए l