अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, पाटन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वामी आत्मानंद स्कूल में जुटे योग करने

पाटन।: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन एवं नगर पंचायत पाटन के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड क्रमांक 3 में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक मोहित शर्मा एवं उनके दो सहयोगियों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र जांगड़े, नगर पंचायत पाटन के सीएमओ हेमंत वर्मा, पार्षद नेहा बाबा वर्मा, केवल देवांगन, शत्रुघ्न ठाकुर सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हुए स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश दिया।

संवाददाता बलराम यादव की रिपोर्ट