ग्राम पंचायत बेलरगांव के मानस मंच पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नगरी/सिहावा,बेलरगांव।ग्राम पंचायत बेलरगांव में आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग करें, निरोग रहें” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन बेलरगांव के मानस मंच पर किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के आह्वान में ग्रामवासी, महिलाएं, एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। योग प्रशिक्षक नरोत्तम साहू के द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया गया।

बेलरगांव सरपंच श्रीमती रीता नेताम ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। योग से तन स्वस्थ, मन शांत और समाज निरोगी बनता है। जिसमें मुख्य रूप से सरपंच रीता नेताम, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा, उपसरपंच मोहिनी साहू, हाईस्कूल प्राचार्य पी.सी.झा, सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य अशोक पटेल, पूर्व सरपंच बेलरगांव उमेन्द्र दीवान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति,बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक विनय देवांगन, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, व्याख्याता सुरेन्द्र नेताम, व्याख्याता रामकुमार देवांगन,सोम सर,वार्ड पंच रजवंतीन देवांगन,प्रमीला नायक, वरिष्ठ नागरिक लोकेश देवांगन,चमरू साहू,रोशन कश्यप,तीरथ साहू, नंदलाल साहू,रोशन सोनी सहित सभी विभाग के कर्मचारी शामिल हुए इस योग शिविर में