ग्राम पंचायत तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

तरीघाट। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तरीघाट में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सरपंच चंद्रिका साहू, उपसरपंच श्री गोस्वामी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। योगाभ्यास कार्यक्रम में श्रीमती अनिता टाक, प्रधान पाठक इंद्राणी ठाकुर, मोहनलाल साहू, श्याम कुमार देवांगन, मनोज कुमार साहू, लोकनाथ सोनवानी (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला) सहित अन्य शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर पंचायत के पंच रोहित गीर गोस्वामी, चेलाराम सिन्हा, सुरेश पंच, उदेराम साहू, रामप्रसाद साहू, गजेंद्र साहू तथा विधायक प्रतिनिधि छत्रपाल साहू भी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत क्षेत्र के शिशु मंदिर, शासकीय प्राथमिक शाला एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।