अंडा। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला व शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विनायकपुर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सच्ची भावना एवं उत्साह से मनाया गया। “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण का शुभारंभ मंत्र उच्चारण एवं सूक्ष्म व्यायाम के साथ हुआ। तत्पश्चात छात्र/छात्राओं ने विभिन्न आसनों एवं सुर्य नमस्कार का अभ्यास योग शिक्षक खिलेन्द्र यादव के निर्देशन में किया योगाभ्यास का समापन ध्यान एवं विभिन्न प्राणायाम के अभ्यास के साथ किया गया।
योग किस प्रकार एक शारीरिक व्यायाम ही नहीं जीवन शैली है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ्य बनाता है। यह ज्ञापित करने हुए प्राचार्य गोविंद राम साहू ने आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में योग के बढ़ते हुए महत्व के संबंध में बताया एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने जीवन मे स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया, साथ ही ग्राम मुख्या योगेंद्र दिल्लिवार व शाला समिति अध्यक्ष मोतीलाल मारकंडे ने बच्चों को योग की जानकारी दी साथ में बच्चों के सेहत को देखते हुए उन्हे पौष्टिक नाश्ता दिया गया|

इस अवसर पर शाला से प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक टिकेन्द्र चंद्राकर, व्याख्याता बी के गंगारले, एस उमरे,आर के देशमुख,एस के साहू,एम साहू,पी कोसले, यु ठाकुर,एल जोशी,प्रेमलता योगी,जी के चंद्रकार, संकुल समन्वयक उषा सिंहा, रामेश्वरी रायते,भावना तिवारी,विजेता सूर्यवंशी, चमेली ठाकुर,दीपमाला चंद्राकर, दिनेश देशमुख सात्विक देवांगन,यशवंत साहू,रीतू, पिंकी,शशि एवं कुल 100विद्यार्थी उपस्थित रहे।







