शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद में न्योता भोज का आयोजन

सेलूद

आज दिनांक 09 – 01 – 2025 को प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद के शिक्षक  देवेन्द्र कुमार वर्मा जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शाला के बच्चों को पूर्ण न्योता भोजन कराया। न्योता भोजन में बच्चों को हलवा , पुड़ी,चांवल , दाल , पापड़, छोले एवम मिक्स वेज की सब्जी परोसा गया।

इस अवसर शाला के प्रधान पाठक श्रीमती नीरा वर्मा , शाला स्टॉफ से  जितेन्द्र ठाकुर, श्रीमती वंदना साहू, सी ए सी  योगेश कुमार साहू जी के अलावा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू डहरिया,श्रीमती राखी यादव एवम माधुरी साहू, तमेश्वरी साहू, अनिता निषाद, कृष्णा ठाकुर उपस्थित थे।