रोहरा स्कूल मे कराया गया न्योता भोज


पंडरिया- छ. ग. शासन के मंशानुरूप शुक्रवार को ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोहरा मे नेवता भोज का आयोजन किया गया।यह आयोजन विद्यालय के शिक्षिका भगवती जायसवाल के जन्मदिन, शिक्षक हेमंत देशमुख के जन्मदिन तथा शिक्षक अतुल  तिवारी के पिता स्वर्गीय सुरेश तिवारी के पितृ श्राद्ध के अवसर पर कराया गया। जिसमे माध्यमिक शाला /प्राथमिक शाला के बच्चे, सरपंच, उपसरपंच व सभी पंच के साथ शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष, सदस्य, संकुल समन्वयक, संकुल प्रभारी, अन्य विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर सहित नगर के गणमान्य नागरिको व विभागीय कर्मचारियों की उपस्थित रहे।इस दौरान बच्चों सहीत सभी को मटर -पनीर की सब्जी, टमाटर की चटनी, खीर, पूड़ी, बड़ा,  सलाद, अचार, पापड़, मीठी दही, चावल -दाल खिलाया गया। ये कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक के प्रधान पाठक अखिल श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ।नेवता भोज के दौरान इसका लाभ व फायदे को बताया गया।साथ ही ग्रामीणों से भी अनेक अवसरों पर नेवता भोज का आयोजन कराने की अपील की गई।