शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद में न्योता भोज का आयोजन

सेलूद। आज दिनांक 04 – 12 – 2024 को शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद में प्रधानमंत्री पोषण आहार के अर्न्तगत प्रधान पाठक श्रीमती नीरा वर्मा के मार्गदर्शन में  जितेन्द्र ठाकुर सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला मजार चौक सेलूद की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा ठाकुर व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल अचानकपुर ने स्वयं के जन्मदिन एवम अपने पुत्री मीताक्षी ठाकुर और पुत्र हविश ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर शाला में बच्चों को पूर्ण न्योता भोजन कराया।

न्योता भोजन में बच्चों को खीर ,पुड़ी, चावल , दाल, छोले और आलू गोभी भाटा बरबट्टी की मिक्स वेज सब्जी ,पापड़ परोसा गया। इस अवसर पर सी ए सी  योगेश कुमार साहू, शाला के शिक्षक  देवेन्द्र वर्मा , श्रीमती वंदना साहू के अलावा माधुरी साहू ,तमेश्वरी साहू , कृष्णा ठाकुर ,अनिता निषाद, परमेश्वरी साहू उपस्थित थे।