पंडरिया-विकासखण्ड पंडरिया के शासकीय प्राथमिक शाला नेऊरगांव में बैजनाथ साहू प्र.पा.के बड़े भाई व जेठू राम अधिवक्ता के पिताजी स्वर्गीय मिठई राम साहू के श्रद्धाजंलि व प्रार्थना सभा के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया।शासन के मंशानुरूप न्योता भोज का आयोजन शादी,वैवाहिक वर्षगांठ,जन्मदिन आदि उपलक्ष्यों में किया जाता है।इससे विद्यार्थियों में पोषण,सद्भावना,भाईचारा व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।न्योता भोज में खीर, पूड़ी,लड्डू,बड़ा, केला,चावल ,दाल व सब्जी परोसा गया।कार्यक्रम में प्रधान पाठक रोशन साहू,शिक्षक नेतराम चन्द्राकर, सतीष पांडे प्रीतम साहू सहित प्राथमिक व माध्यमिक के 130 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।







