IPL2026

आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी खत्म हो गई है। आइए ग्राफिक्स के जरिये जानते हैं किस खिलाड़ी पर कितने की बोली लगी है और कौन-कौन महंगा रहा है।
आईपीएल 2026 सत्र के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी पूरी हो गई है। कुल 77 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। उम्मीद के मुताबिक कैमरन ग्रीन के लिए बड़ी बोली देखने को मिली। आइए जानते हैं किस खिलाड़ी पर कितने की बोली लगी है और कौन-कौन सबसे महंगे दाम पर बिका है।
पृथ्वी आधार मूल्य पर बिके
आईपीएल नीलामी में सबसे पहले जैक फ्रेजर मैकगर्क उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। मैकगर्क को किसी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे। इसके बाद डेविड मिलर आए जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा। फिर पृथ्वी शॉ आए जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये है। पृथ्वी को शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा। डेवॉन कॉनवे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है उन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
ग्रीन के लिए केकेआर ने लगाई बड़ी बोली
कैमरन ग्रीन नीलामी में उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। ग्रीन को लेने के लिए शुरुआत में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में दौड़ रही। बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रुचि जताई। केकेआर ग्रीन पर लगातार बोली लगाता रहा, लेकिन राजस्थान भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। देखते ही देखते ग्रीन की बोली 12 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। फिर सीएसके भी ग्रीन को लेने के लिए नीलामी में उतरा और अब सीएसके तथा केकेआर के बीच उन्हें लेने के लिए होड़ शुरू हुई। हालांकि, ग्रीन को लेने के लिए केकेआर अडिग रहा और टीम ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में खरीदा
मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा प्रभावित कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने किया। ये दोनों आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने। कार्तिक और प्रशांत को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इन दोनों खिलाड़ियों का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
- पृथ्वी शॉ 75 लाख रुपये आधार मूल्य – दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा
- दीपक हुड्डा 75 लाख रुपये आधार मूल्य – अनसोल्ड
- जैमी स्मिथ दो करोड़ रुपये आधार मूल्य – अनसोल्ड
- स्पेंसर जॉनसन 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य – अनसोल्ड
- सनवीर सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य – अनसोल्ड
- जैक फोल्क्स 75 लाख रुपये आधार मूल्य – सीएसके ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
- टॉम बेंटन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य – गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
- काइल जैमिसन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य – अनसोल्ड
- एडम मिलने दो करोड़ रुपये आधार मूल्य – राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
- कुलदीप सेन 75 लाख रुपये आधार मूल्य – राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
- विक्की ओस्तवाल 30 लाख रुपये आधार मूल्य – आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- पृथ्वी राज 30 लाख रुपये आधार मूल्य – गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- विलियम सदरलैंड एक करोड़ रुपये आधार मूल्य – अनसोल्ड
- लुक वुड 75 लाख रुपये आधार मूल्य – गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
- आरएस अमबृश 30 लाख रुपये आधार मूल्य – अनसोल्ड
- विहान मल्होत्रा 30 लाख रुपये आधार मूल्य – आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- कनिष्क चौहान 30 लाख रुपये आधार मूल्य – आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
- काइल जैमिसन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य – दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।





