Ipl 2026।आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मैच में जीत का लक्ष्य लेकर उतरी हैं। जो भी टीम जीतेगी वह 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। वहीं, एक टीम का सफर आज समाप्त हो जाएगा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

राजस्थान को पहला झटका प्रफुल्ल हिंगे ने दिया। उन्होंने आक्रामक फॉर्म में नजर आ रहे है वैभव सूर्यवंशी को आर स्मरण के हाथों कैच कराया। वह 29 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रन बनाकर आउट हुए। वह क्रिस गेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। गेल ने 30 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाया था। अब यशस्वी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।






