

पंडरिया । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के भारतीय मजदूर संघ की वार्षिक सम्मेलन बुधवार को डोंगरिया जलेश्वर घाट मेला स्थल पर आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में विगत वर्षों में भारतीय मजदूर संघ के कार्यो व उपलब्धियों से अवगत कराया गया।साथ ही आगे क्या कार्ययोजना (रणनीति) के विषय पर चर्चा एवं जानकारी दी गई।
कारख़ाना के पेराई सीजन 2021-22 के सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया।
आयोजन में भारतीय मजदूर संघ के राज्य से एस. के. मजूमदार ( प्रदेश ठेका प्रभारी बी. एम.एस.), जी . महेश (क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिजली कर्मचारी संघ बिलासपुर), रामानन्द शर्मा (क्षेत्रीय मंत्री बिजली कर्मचारी संघ बिलासपुर), रामचंद लांझी (अध्यक्ष कल्याण संघ भोरमदेव कारखाना), भागेश राजपूत ( सचिव कल्याण संघ भोरमदेव कारखाना), महानंद वर्मा (अध्यक्ष बी.एम.एस . पंडरीया) ललित चंद्रवंशी (महामन्त्री बी.एम.एस . पंडरिया), राजेन्द्र पटेल (अध्यक्ष जिला बी.एम.एस . कबीरधाम), राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल (महामन्त्री जिला बी.एम.एस . कबीरधाम), व्यास चंद उपस्थित थे।






