सिक्स लेन सड़क बनाने रखेंटे लोहे का सामान,  उमरपोटी साईट से लोहे के जैक पाईप और सेंट्रिग प्लेट गायब , अपराध  दर्ज


पाटन। दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में निर्माणाधीन भारतमाला सड़क परियोजना से लोहे की सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है । ग्राम उमरपोटी स्थित प्रोजेक्ट साइड से यु जैक, जैक पाईप और सेंट्रिग प्लेट जैसी निर्माण सामग्री गायब होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना 26 फरवरी की रात 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
यह सड़क परियोजना केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी भारतमाला परियोजना के तहत बनाई जा रही है। क्षेत्र में पुल और सड़क निर्माण का काम चल रहा है जहां बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री खुले स्थान में रखी गई है , इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर लोहे के सामान चोरी करके ले गए। एच आर नागेंद्र शर्मा उम्र 35 वर्ष ने थाना उतई में लिखित शिकायत देकर बताया कि उमरपोटी रोड पर ईंट भट्टा के पास पुल के नीचे यु – जैक, जैक पाईप, और सेंटरींग प्लेट खुले में रखे हुए थे। 26 फरवरी की रात करीब 9 बजे जब साइड की जांच कि गई तो उक्त सामग्री मौके से गायब पाई गईं। शिकायत में नागेंद्र शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों से पुछताछ करने पर पता चला कि हितेश निवासी रिसाली, सीनू निवासी सेक्टर 5 भिलाई नगर को उक्त सामान ले जाते हुए देखा गया है । स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राथमिक आंकलन के अनुसार चोरी हुए सामान की किमत 10 हजार रुपए बताई गई है। थाना उतई पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता कि संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, और दोनों आरोपियों कि तलाश तेजी से प्रारंभ कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।