भिलाई। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिसकोल प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। क्रेन से लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धमधा निवासी राजेश निर्लमलकर (40) के रूप में हुई है। राजेश धमधा से भिलाई आकर प्लांट में काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, राजेश प्लांट में क्रेन ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान क्रेन से लोहे की प्लेट उठाकर ले जाई जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से प्लेट क्रेन से फिसलकर नीचे गिर गई। प्लेट सीधे राजेश के ऊपर जा गिरी। हादसे में राजेश को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।







