बालोद। भाजपा नेताओं की नाराजगी जिले में पदस्थ जलसंसाधन विभाग के ईई पीयूष देवांगन को पड़ी भारी। करोड़ों की लागत से बनने वाले नहर लाइनिंग के भूमिपूजन में भाजपा नेताओं को दरकिनार कर कांग्रेस विधायक और कांग्रेस के नेताओ को बुलाना पड़ गया ईई को भारी। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव की शिकायत के बाद ईई पीयूष देवांगन को दुर्ग किया गया अटैच। शिकायत के कुछ घण्टो में ही निकला ऑर्डर। मामले के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हड़कम्प







