सिंचाई विभाग के विश्राम गृह का बिजली कनेक्शन कटा, बकाया बिल नहीं किया जमा, पाटन ब्लॉक का मामला

पाटन। रानीतराई स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह का बिजली कनेक्शन बिजली कंपनी द्वारा काट दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली बिल का भुगतान समय पर नहीं किए जाने के कारण बिजली कंपनी ने कार्रवाई करते हुए विश्राम गृह की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।

विश्राम गृह में बिजली कनेक्शन कटने से विभागीय अधिकारियों एवं यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, बिजली बिल का भुगतान लंबित रहने को लेकर विभागीय व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी विभाग के विश्राम गृह का बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते कटना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है।

अब देखना होगा कि सिंचाई विभाग द्वारा बकाया बिजली बिल का भुगतान कर कनेक्शन कब तक बहाल कराया जाता है।