ईश्वर यादव ठेठवार यादव समाज पाटन राज के अध्यक्ष निर्वाचित, दो प्रत्याशी में था सीधा मुकाबला

पाटन। ठेठवार यादव समाज पाटन राज के वार्षिक आमसभा का आयोजन ग्राम आमालोरी में हुई। दो दिवसीय इस आयोजन में शनिवार को सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। वार्षिक आय व्यय की जानकारी दी गई। रविवार को पाटन राज के अध्यक्ष का चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के लिए ग्राम बोरेन्दा के ईश्वर यादव व ग्राम छाटा के सन्तोष यादव के मध्य सीधा मुकाबला हुआ। इसके अलावा सचिव पद के लिए एक ही नामांकन जमा होने के कारण ग्राम सावनी के राकेश यादव निर्विरोध निर्वाचित हुवे। ईश्वर यादव को समाज के लोगो ने बधाई दी है।