मुद्दाविहीन भाजपा का विधानसभा घेराव ढकोसला – जितेन्द्र साहू


दुर्ग।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने भाजपा के प्रदेश स्तरीय विधानसभा घेराव को ढकोसला निरुपीत करते हुए कहा कि भाजपा के पास अब कोई मु्ददे को लेकर घेराव जैसा नौटंकी कर रही है । उन्होंने ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे करारी हार के बाद भाजपा और उसकी नेता घरों मे बैठ गए है थे किंतु जैसे ही चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है । भाजपा नेताओं की सक्रियता अचानक बढ गई है । अपने आप को टीकट के दावेदार समझने वाले भाजपा नेता उल जलुल बयानबाजी सरकार के खिलाफ कर रहे है ।

उन्होंने कहा की जिस मुददे को लेकर भाजपा सरकार को घेरने जा रही है, वह मुददा समाप्त हो गया है । क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में पी एम आवास के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान कर दिया है । और 1 अप्रैल से सर्वे कराने की घोषना की है । 2011 मे जनगणना के हिसाब से पात्र अपात्र की सूची बनाई गई थी इस दौरान 12 साल बीत चुके है इसलिए पात्र हितग्राहियों की संख्या बढ गई है सर्वे से नए हितग्राहियों को लाभ मिलेगा । उन्होंने ने कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तुत बजट में सभी वर्गों को खास ख्याल रखा गया है । जिसके चलते विपक्षी पार्टी भाजपा मुददा विहीन हो गई है आगामी चुनाव मे किसे मुददा बनाए यह उनके सामने पक्ष प्रश्न है एैसे समय में पी एम आवास को लेकर विधानसभा घेराव कर शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से जनता को भ्रमित करना चाहती है और अपने केन्द्रीय संगठन को अपनी सक्रियता का आभास दिलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है उन्होंने कहा है कि केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद महंगाई सातवें आसमान पर डीजल पेट्रोल सहित रसोई गैस की कीमतों और खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि को लेकर भाजपा चुप्पी साधे हुए है अडानी मामले मे भाजपा नेताओं की चुप्पी से ही अंदाज लगाया जा सकता है ।