रायपुर।अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने को लेकर आज विधानसभा में सवाल हुआ। कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने इसको लेकर प्रश्न किया था। उन्होंने पूछा कि प्रदेश में कार्यरत अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोई समिति का गठन किया गया है, यदि हो तो इसके सदस्य कौन-कौन है। समिति की बैठकें कब-कब हुई है तथा समिति के द्वारा क्या-क्या कार्यवाही हुई है। कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कार्यवाही कब तक पूर्ण कर दी जाएगी?

इस प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुपस्थिति में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब में कहा कि अनियमित कर्मचारियों/दैनिक वेतनभोगी
कर्मचारियों के नियमितिकरण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश 11.12.2019 को प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।
इसमें प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग सदस्य, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य सचिव, वित्त विभाग सदस्य, सचिव,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग- सदस्य, सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सदस्य समिति की प्रथम बैठक 09.01.2020 को आहुत की गई थी, जिसमें समिति की अनुशंसा अनुसार शासन के समस्त विभाग से अनियमित, दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्यात्मक जानकारी प्राप्त हो गयी है।






