बारिश नहीं हो रही, खेतों में दिखने लगी है दरारें, जिला पंचायत सभापति ने ली किसानों की सुध, सिंचाई विभाग से नहर से पानी छोड़ने की मांग


पाटन। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही है। खेत में फसल सूखने लगे हैं। खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें भी दिखने लगी है। किसानो की मेहनत पानी नहीं होने के कारण अब बर्बाद हो सकती है। ऐसे में तत्काल किसानों को पानी की जरूरत है। जिला पंचायत दुर्गा के सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने सिंचाई भाग के अधीक्षण यंत्री से तांदुला बांध से पानी छोड़ने की मांग की है। जिससे कि किसानों की खेतों में लगी फसल बच सके। पिछले कुछ दिनों से बारिश ही नहीं हो रही है वहीं रोपाई बयासी का काम पूर्ण हो चुका है खेती के लिए अब पानी की जरूरत पड़ रही है। लेकिन खेतों में पानी नहीं होने से अब फसल सूखने की कगार पर है। जिला पंचायत के सभापति श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि उनके पास क्षेत्र के कई किसान आए थे जिन्होंने खेतों की स्थिति बताते हुए जल्द से जल्द नहर के पानी छोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों ने की मांग को देखते हुए जल्द से जल्द से पानी छोड़ा जाए जिससे कि खेतों में लगी फसल की सिंचाई किया जा सके।