रिपोर्टर- चंद्रभान यादव
जशपुर : शनिवार की शाम को बूंदाबांदी के बाद जब हल्की धूप खिली तो आसमान में छा गई लालिमा।
बीते पांच दिनों से रोजाना दिन में किसी भी वक्त बारिश हो रही है। जिले के सभी इलाकों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का मौसम बना हुआ है। एक अप्रैल को जिले भर में 13.21 मिमी औसत वर्षा हुई है। शनिवार को सबसे अधिक बारिश 20.7 मिमी पत्थलगांव में हुई। वहीं जशपुर में 11.6 मिमी वर्षा हुई। बरसात के मौसम की तरह ही रोजाना बारिश का आंकड़ा दर्ज हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी जिले के लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई थी। जशपुर शहर की बात करें तो यहां शुक्रवार की शाम 5 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई और रात 9 बजे तक हल्की बारिश का दौर चला।
शनिवार की सुबह 6 से 7 बजे की बीच हल्की बारिश हुई इसके बाद शनिवार की शाम 4 बजे बूंदाबांदी हुई। इसी तरह कुनकुरी इलाके में गुरूवार की शाम 6 बजे तेज बारिश हुई थी। शुक्रवार व शनिवार को यहां भी बूंदाबांदी हुई। कृषि विज्ञान केन्द्र डूमरबहार में शनिवार को 30 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। रोजाना हो रही बारिश से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों मेंे भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। अगले दस के पूर्वानुमान में एक दो दिन मौसम साफ होने के बाद तीसरे दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।
इस बारिश की मार फलों के राजा आम पर सबसे ज्यादा पड़ा है। इस वर्ष फरवरी व मार्च के पहले सप्ताह तक एक बार भी बारिश नहीं होने से आम के बौर आपस में चिपककर सूख रहे थे। जब बारिश शुरू हुई तो लगातार हो रही है। उपर से तेज हवाओं व आसमानी गर्जना का दौर भी चल रहा है। पाठ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे आम के फल झड़ गए हैं। जो बचे हैं उनमें भी ग्राथ नहीं दिख रहा है। यदि और कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहा तो इस वर्ष लोग लोकल आम का स्वाद नहीं चख पाएंगे।
बीते माह 8 मार्च से आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है और एक दो दिन के अंतराल में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट बरकरार है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम था। अप्रैल के पहले सप्ताह तक शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच जाता था। वहीं शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर रहा। रात का न्यूनतम तामपान भी अबतक 14 डिग्री पर है। लोगों को अप्रैल में भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। उल्टा बारिश के बाद शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। कई लोग अभी भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं,