बेजुबां सेवा स्थल तोड़ना अनुचित,रोज दर्द से तड़फ रहे मूक पशु

पंडरिया ।नगर की बेज़ूबा सेवा समिति जो नगर के साथ जिले भर में निरंतर अपनी सेवा का देते आए हैं।इनके द्वारा हजारों घायल बेज़ूबान जीवो को इलाज कर ठीक किया जाता रहा है।समिति के सदस्यों द्वारा विगत तीन वर्षो से महामाया स्कूल के पुराने भवन में मरम्मत करवा कर किया जा रहा था।उक्त स्थल पर लावारिस व घायल मवेशियों को ठीक होने तक रखकर उपचार करने का कार्य किया जाता था।किन्तु नगर पंचायत द्वारा विगत दिनों इसे खाली करने का नोटिस जारी कर तोड़ दिया गया।जिसके चलते बेजुंबा सेवा समिति को मवेशियों के उपचार करने में दिक्कत हो रही है।मवेशियों को रखने के लिए जगह नहीं है।समिति के सदस्यों द्वारा इस कार्यवाही को दबाव पूर्व व द्वेष पूर्ण कार्यवाही बताया है।सुमित तिवारी ने बताया कि बेजुबान जीव को निकाला गया तथा सेवा स्थल को अगले ही दिन बर्बरता पूर्वक तोड़ दिया गया।उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर सेवा करने में आसानी होती थी।

इस स्थान और सेवा की का अवलोकन ममता चंद्राकार विधायक, सांसद संतोष पाण्डेय गौ आयोग अध्यक्ष राम सुन्दर दास महंत ने भी किया था तथा इसकी सराहना की थी। किंतु पिछले दिन बर्बरता से तोड़ने के बाद उचित व्यवस्था न कराने के कारण रोज घायल बेजुबान सड़क पर दम तोड रहे है। उचित उपचार नहीं हो पा रहा है,इसकी मांग व शिकायत अनुवीभागीय अधिकार,जिला कलेक्टर सभी तक की जा चुकी है।उन्होने बताया कि वार्ड पार्षद व सीएमओ द्वारा गुमराह करके सेवा स्थल को तोड़ा गया है। उन्होने बेजुबान सेवा समिति बेजुबानों की सेवा के लिए उचित जगह प्रदान करने की मांग की है।अन्यथा सेवा हेतु स्थल नही दिए जाने पर आंदोलन व प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।