खाना मांगना पड़ा भारी, पत्नी ने दांत से काटा गुप्तांग, लहूलुहान पुलिस की चौखट पर पहुंचा पीड़ित पति

बालोद।बालोद जिले में इंसानी गुस्से की पराकाष्ठा का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर रख दिया। दरअसल बालोद जिले में एक महिला ने मामूली बात को लेकर पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया। पीड़ित पति लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा जहां पर उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया गया है। पीड़ित ने बताया की खाना मांगने पर पत्नी भड़क गई और गुस्से में उसने गुप्तांग को दांत से काट लिया। यह मामला डौंडीलोहारा के संजारी चौकी का है।

खाना मांगने का विवाद
संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा 34 वर्ष मजदूरी का कार्य करता है। दोपहर को वह घर में था उसने पत्नी सरिता बाई से खाना मंगा तो पत्नी ने खुद निकालकर खाने की बात कही। जिसको लेकर विवाद बढ़ा और पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया जिससे उसके गुप्तांग से खून आने लगा।