दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिया में जय बजरंग मानस मंडली देवारभाट रही अव्वल, पाटन के ग्राम बोरिद में हुआ आयोजन, रात्रि में सुनील सोनी की टीम ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

पाटन। समीप के गाँव बोरीद मे संगीतमय दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन युवा संगठन के द्वारा 4 एवं 5 फरवरी को किया गया था जिसमें समूचे छत्तीसगढ़ अंचल से आये हुए कुल 21 मंडलियों के हिस्सा लिया था सभी मंडलियों में व्याख्या ,संगीत को लेकर दो दिनों तक प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें पुरुष वर्ग में जय बजरंग मानस मंडली देवारभाट अव्वल रहे इसी क्रम में महिला वर्ग में सुरुचि महिला मानस मंडली डाडेसरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया .

मुख्य अतिथि आशीष वर्मा का सम्मान करते आयोजकगण


समापन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा उपस्थित थे अध्यक्षता ग्राम बोरीद के सरपंच कोहिनूर बंछोर ने किया विशेष अथित में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू , जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम पूर्व सरपंच ईश्वर शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री वर्मा ने कहा कि रामचरितमानस की महता निर्विवाद है । संभवतःयही कारण है कि सभी जगहों पर मानसगान प्रतियोगिया का आयोजन किया जाता है गाँवो में होने वाले इस आयोजन से जन जन में भगवान राम के चरितार्थ की छाप छोड़ गए है जिससे भगवान राम के प्रति लोगो में श्रद्धा दिखाई दे रही है जिस लिए दो दिनों तक ग्रामीणों के द्वारा रामचरित मानस का रसपान करते हुए नजर आ रहे है ।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि आस पास सभी जगहों में मानसगान का आयोजन हो रहा है लेकिन विगत 2 वर्षों से मै ग्राम बोरीद में आ रहा हूं लेकिन ग्राम बोरीद आस पास गांव में किये गए आयोजन में बोरीद सर्वश्रेष्ठ है ।
इस अवसर पर जनपद सदस्य रमन टिकरिहा , समिति के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा , उपाध्यक्ष अंचल पाण्डेय , सचिव मोनू साहू मनीष वर्मा , पिंकू वर्मा मनोज वर्मा गोलू वर्मा रौनक मिश्रा , पीताम्बर वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।