पाटन। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल जी आज केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के दिल्ली निवास में आज छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली हर्षोल्लास के साथ मनाया। सांसद साथियों के साथ गौ माता एवं कृषि औजारों का पूजा अर्चना कर समस्त जनमानस के लोकमंगल की कामना की। इस अवसर पर सभी सांसद साथियों को हरेली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।






