जय सहोदर राऊत बाबा नरसिंग नाथ में नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर,201 ज्योति कलश होंगे स्थापित

संजय साहू

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंडा में चैत्र वासंती नवरात्रि के पावन अवसर पर जय सहोदर राऊत बाबा नरसिंग नाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए ज्योति कलश स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है।
चैत्र वासंती नवरात्रि के दौरान कुल 201 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं से अग्रिम राशि 2100 रुपये प्रति ज्योति निर्धारित की गई है और 15 मार्च 2026 तक स्थान आरक्षित करने की अपील की गई है। इस मंदिर में मनोकामना पूर्ण होता हैं प्राचीन काल मंदिर हैं।
             कार्यक्रम के तहत विभिन्न तिथियों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से होगी। इसके बाद 23 मार्च (सोमवार), 26 मार्च (गुरुवार) तथा 26 मार्च (शुक्रवार) राम नवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना और ज्योति विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होगा। यह आयोजन समस्त  ग्रामवासी अंडा जिला दुर्ग में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता जगदंबा के दर्शन कर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।