अमलेश्वर नगर पालिका के भक्त कर्मा माता वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जय साहू का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है। इस वार्ड से तुलाराम साहू और डोमन यादव ने भी टिकट की दावेदारी पेश की थी, लेकिन जय साहू की वार्ड में सक्रियता और उनके द्वारा किए गए जनसंपर्क के कारण कड़ी मंथन के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें टिकट दिया जाएगा। उनके कामकाज और क्षेत्र में प्रभावी उपस्थिति को देखते हुए पार्टी नेतृत्व का समर्थन उनके पक्ष में है।







