पाटन। जय सतनाम सेवा समिति भाठागांव द्वारा बाबा गुरुघासी दास जी की जयंती समारोह तथा मड़ाई मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता रजत शर्मा थे। विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, सरपंच नारधी ललित सिन्हा, खिलावन वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पाटन सुमित चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय यदु, इंटक कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत सत्य ज्योति पंथी पार्टी के अध्यक्ष लीला दास चतुर्वेदी सहित ग्रामीणों ने किया। बाबा गुरु घासी दास जी की पूजा अर्चना के बाद पंथी नृत्य का प्रदर्शन सत्य ज्योति पंथी पार्टी के सदस्यों ने दी। रात्रि में छग सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरमोहनी की प्रस्तुति दी गई। इस असवर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।







