गृहमंत्री साहू ने आगे कहा कि श्री कृष्ण जी के सम्पूर्ण जीवन से हमें कर्म, प्रेम, ज्ञान, न्याय और भक्ति की सीख मिलती है। श्रीमद्भगवद् गीता के दिव्य सन्देश में पूरी मानवता का कल्याण निहित है। भगवान कृष्ण अतीत और वर्तमान में हर दृष्टि से लोगों के लिए आदर्श रहे हैं और निश्चित रूप से आने वाले युगों में भी रहेंगे।

- August 18, 2022