अरसनारा के जयप्रकाश साहू को भाजपा में मिला अहम स्थान , जिला भाजपा में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए, भाजपाइयों में हर्ष


पाटन। मध्य पाटन मंडल के ग्राम अरसनारा के वरिष्ट भाजपा नेता जयप्रकाश साहू को दुर्ग जिला भाजपा का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी , जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल के अनुशंसा पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने की है। जयप्रकाश साहू की नियुक्ति पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया है।