जल जन सेवा संकल्प: किसानों को दी गई नहरों के रख-रखाव और जल उपयोग की विस्तृत जानकारी

पंडरिया।शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘जल जन सेवा संकल्प’ हेतु जल संसाधन विभाग विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के परिपालन में सोमवार को ब्लाक अंतर्गत अपर आगर व्यपवर्तन योजना के निकटवर्ती हितग्राही ग्राम दुल्लापुर में एक महत्वपूर्ण जन संवाद एवम निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारियो द्वारा कृषक, ग्रामवासियों के साथ योजना अंतर्गत सिचाई कमांड, नहर की अंतिम छोर तक पानी पहचाना, जल उपयोग, नहरों के रख रखाव के विस्तृत जानकारी दी गई। साथ नहर में मिट्टी बांधना, नहर बैंक को न तोड़ने की भी जानकारी दी गई। सयुंक प्रयास से नहर की अंतिम छोर तक सिचाई की जा रही है। कार्यक्रम में जल उपयोग जन भागीदारी के महत्तव पर विशेष प्रकाश डाला गया।
इस जन संवाद कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग की ओर से अनुविभागीय अधिकारी के. के. शर्मा, उप अभियंता योगेश्वर सिन्हा एवम रामावतार साहू उपस्थित रहे। जनपद सदस्य अंजनी रमेश साहू , हीरालाल चेलसे , ग्राम पंचायत के सरपंच गोविन्द यादव, पंच तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियो की बातों को ध्यानपूर्वक सुना, समझा और संरक्षण एवम व्यपवर्तन एवम नहरों की सुरक्षा की दिशा में अपने बहुमूल्य विचार भी व्यक्त किए।