काफी सुस्त गति से चल रहा है जल जीवन मिशन का कार्य, मियाद समाप्त होने के बाद भी पूरा नहीं पानी टंकी निर्माण, ठेकेदारों को नोटिस जारी, निर्माण कार्य इतना घटिया की टेस्टिंग के दौरान ही फटने लगी है पाइप लाइन


बलराम यादव/9893363894
पाटन। हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए शासन ने जल जीवन मिशन योजना चला रही है। इसके तहत पानी टंकी का निर्माण सहित कई गांवो में स्थानीय पंप से पाइप के माध्यम से घर घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। पाटन ब्लॉक में भी 142 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू हुआ है। लेकिन निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों द्वारा जो कार्य पूरा करने करने के संभावित तिथि के करीब एक साल बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। कई गांव में तो काम बंद हो पड़ा था। वही कई गांव में टेस्टिंग के दौरान ही पाइप लाइन कही फूटने लगे है तो कही लीकेज होना लगा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है पाटन ब्लॉक में जल जीवन मिशन का कार्य भगवान भरोसे ही चल रहा है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले तथा धीमा कार्य करने वाले ठेकेदारों को पी एच ई विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन ठेकेदारों को नोटिस का भी असर नहीं हो रहा है।

ज्यातर गांव में टेस्टिंग प्रगति पर
सूत्रों से जानकारी मिली है की 142 गांव में काम चल रहा है । इनमे से 69 गांवों में कार्य प्रगति टेस्टिंग पर बताया जा रहा है। लेकिन जब धरातल पर इसकी जानकारी ली गई तो अभी तक इनमे से कई गांवो में पानी टंकी पूरा नहीं हुआ है। कई गांव में तो पाइप लाइन पूरी तरह घर घर तक बिछाई भी नही गई है। कई घरों में नल पोस्ट भी नही बनाया गया है। पी एच ई विभाग के फील्ड में रहने वाले अधिकारी द्वारा जो प्रगति रिपोर्ट विभाग के वरिष्ट अधिकारी को दी जा रही है उसका भी जांच धरातल पर किए जाने से कई रिपोर्ट अलग ही मिलेगा।

2022 में ही हो जाना था कार्य पूरा
जल जीवन मिशन के तहत जिन ठेकेदार को काम दिया गया है उन्हे वर्क ऑर्डर के समय ही निर्देश दिया गया था की समय पर कार्य पूरा करे। ज्यादातर ठेकेदार को 2021 में काम शुरू करने का आदेश दिया था। साथ ही जल जीवन मिशन का कार्य पूरा करने के लिए वर्ष 2022 के अंतिम माह तक संभावित तिथि निर्धारित था। लेकिन किसी भी ठेकेदार द्वारा समय पर काम पूरा नहीं किया गया। वही कार्य पूरा करने का समय अवधि भी बढ़ाया गया इसके बाद भी काम काफी धीमा गति से चल रहा है। अभी गांवों में देखने को मिल रहा है की पाटन ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी टंकी का निर्माण ही पूरा नहीं हुआ है। कही कही पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधूरा है। जिन स्थानों पर पानी टंकी बन गया और पाइप लाइन बिछाई गई है वही टेस्टिंग के दौरान लीकेज और पाइप टूटने फटने की समय आने लगी है।

ठेकेदार को नोटिस जारी
पी एच ई विभाग के पाटन ब्लॉक के एसडीओ एम ए खान ने बताया की धीमा गति से काम करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। वही कुछ ठेकेदार तो बीच में काम ही कुछ दोनो के लिए बंद कर दिया था। जिसे तत्काल काम शुरू करने निर्देश दिए है। उन्होंने बताया की लगभग सभी जगह काम अंतिम चरण में है। टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खमहरिया ड, आरसनारा, सांतरा, गातापार, गाड़ाडीह, ओदरागहन, अकताई, चार भांठा, रीवा गहन, धमना, बेल्हारी, ओधी, कसहि सहित अन्य गांव में काम कर रहे ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।