जलेश्वर को पुनः सरपंच का प्रभार मिला

पंडरिया।जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्रीकला विगत महिने भर से सरपंच के स्थानापन्न चुनाव को लेकर चर्चा में रहा, जिसमें सोमवार को पूर्ण विराम लग गया। विगत पंचायत चुनाव में इस पंचायत में अनुसूचित जनजाति मुक्त आरक्षित होने से एवं कोटे का अभ्यर्थी नहीं होने से पंचों के द्वारा सर्वसम्मति से उप सरपंच जलेश्वर चंद्राकर को प्रभारी सरपंच बनाया गया था। जिस पर कुछ लोगों के द्वारा चुनाव महज आठ से दस माह शेष रहने पर चुनाव की आवश्यकता महसूस किया गया। तब की स्थिति में स्थानापन्न चुनाव का मांग किया गया।जिस पर पंडरिया जनपद सीईओ के द्वारा आदेश क्रमांक/4869/ पंचा.स./ स्था./ज. प.2024 के तहत चुनाव का आदेश जारी किया गया। जिसमें 26 फरवरी को ग्राम पंचायत पेंड्रीकला भवन में उपस्थित समस्त पंचों के बीच निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें अभ्यर्थी के रूप में पूर्व प्रभारी सरपंच जलेश्वर चंद्राकर एवं प्रतिमा चंद्राकर दो नामांकन आया। 11 पंचों ने पूर्व में रहे सरपंच जलेश्वर चंद्राकर के पक्ष में 11 मत डाले, वहीं पर प्रतिमा चंद्राकर को केवल 01 मत प्राप्त हुआ।इस तरह से पीठासीन अधिकारी द्वारा जलेश्वर चंद्राकर को स्थानापन्न सरपंच की नियुक्ति प्रमाण पत्र दी गई। शासन द्वारा जलेश्वर चंद्राकर को सरपंच के लिए एक बार फिर चयन किया गया। इस चयन से पंचों के साथ ही साथ ग्राम पंचायत पेंड्रीकला में हर्ष एवं खुशी का माहौल है। निर्वाचन समाप्त होने के पश्चात जलेश्वर चंद्राकर के समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर लड़िया जलाकर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।