जामगांव आर। – केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 का केंद्रीय बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने में विफल रहा है। यह बजट गरीब, किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग विरोधी है तथा स्पष्ट रूप से कॉरपोरेट समर्थक नीति को दर्शाता है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश ठाकुर ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट महंगाई, बेरोजगारी और किसान संकट जैसे ज्वलंत मुद्दों पर पूरी तरह मौन है। देश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है, किसान लागत से कम दाम पर अपनी उपज बेचने को मजबूर है, वहीं आम नागरिक बढ़ती महंगाई से त्रस्त है—लेकिन बजट में इन समस्याओं के समाधान की कोई ठोस योजना नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी पर कोई स्पष्ट घोषणा न होना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार की नीतियां अन्नदाता के पक्ष में नहीं हैं। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में पर्याप्त बजट प्रावधान न कर सरकार ने भविष्य की पीढ़ी के साथ अन्याय किया है।
श्री ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि यह बजट संघीय ढांचे को कमजोर करने वाला है, क्योंकि राज्यों के अधिकारों और संसाधनों में लगातार कटौती की जा रही है। इससे राज्यों के विकास कार्य प्रभावित होंगे और असंतुलन बढ़ेगा।
अंत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का विरोध करती है और सड़क से सदन तक जनता की आवाज़ बुलंद करेगी। कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
देश को जुमलों की नहीं,
रोजगार, न्याय और विकास की जरूरत है।
—
🙏सादर – राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,
जामगांव आर पाटन विधानसभा ।।







