34वें MTTS कार्यक्रम के लिए जामगांव महाविद्यालय के छात्र मुकेश का हुआ चयन,गणित में कौशल विकसित करने जाएंगे उड़ीसा

जामगांव आर।कलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलाजी, भुवनेश्वर, उड़ीसा में होने वाले 34वें MTTS (Mathematics Training and Talent Search) कार्यक्रम के लिए शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव के छात्र मुकेश कुमार साहू (बी. एस सी चतुर्थ सेमेस्टर गणित) का चयन हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि पूरे छत्तीसगढ़ से केवल 4 छात्रों का चयन हुआ है जिसमें दुर्ग जिले से 2 छात्रों को यह अवसर मिला है।

MTTS कार्यक्रम का उद्देश्य गणित के छात्र-छात्राओं को गणित के क्षेत्र में अपना कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम छात्रों को उच्च शिक्षा और अनुसंधान के अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा जिसमें छात्रों के रूचि, तार्किक विष्लेषण और समस्या समाधान क्षमताओं में वृद्धि होगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने मुकेश कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि हमारे छात्र का इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में चयन हुआ है।