जामगांव आर : बिजली विभाग द्वारा मनाया जाएगा “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव”…मंगलवार को होगा आयोजन

पाटन।बिजली विभाग जामगांव आर (रनचिरई) द्वारा जामगांव आर में ‘रजत जयंती’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन 3 फरवरी मंगलवार को समरसता भवन में दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभाग द्वारा अपनी 25 वर्षों की उपलब्धियों, तकनीकी सुधारों और बेहतर उपभोक्ता सेवाओं का प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही उपभोक्ताओं को ऊर्जा का महत्व, सौर ऊर्जा का उपयोग, बिजली बचत और अक्षय ऊर्जा जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी ताकि युवा पीढ़ी भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों के प्रति जागरूक हो सके।

कार्यक्रम में निर्बाध बिजली बिल का भुगतान करने वाले एवम ऊर्जा की बचत करने वाले उपभोक्ताओं का प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए सी एस पी डी सी एल वितरण केंद्र जामगांव आर के कनिष्ठ अभियंता द्वारा सभी उपभोक्ताओं के गरिमामयी उपस्थिति की अपील की गई है।