कल्याणी साहू

पाटन।शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगाँव आर मे IQAC द्वारा वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए शेयर मार्केट मे इन्वेस्टमेंट और उसकी कार्य प्रक्रिया पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया.. BSE के रेजिस्ट्रेड प्रमुख जफरउदीन ने अपने विचारों को साझा किया।

कार्यक्रम का आयोजन IQAC प्रभारी आबिद हासन द्वारा प्राचार्या नीता कुम्हारे की उपस्थिति में किया. उन्होंने विद्यार्थियो को ऐसे कार्यक्रम से प्राप्त सीख को जीवन मे लागू करने की सलाह दी कार्यक्रम मे डॉ रजनीश तिवारी ‘ अँग्रेजी विभागाध्यक्ष का विशेष सहयोग रहा. कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने Dmat अकाउंट सहित अन्य शंकाओं का समाधान किया. वक्ता जफरउदीन ने बड़ी सरलता से अपनी बात समझाई. कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य सहायक चेतना सोनी ने किया. महाविद्यालय के अन्य सभी अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे रहा.






