खारुन नदी के किनारे शराब पीने वालो पर रानितराई पुलिस की कार्रवाई, इधर पाटन शराब दुकान के आसपास और पाटन दुर्ग रोड स्थित ढाबा में खुलेआम शराब पिलाने वालो को नही पकड़ पा रही पुलिस, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। जाम गांव आर थाना क्षेत्र में पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो पर बेधड़क कार्रवाई कर रही है। कल भी दो लोगो को किकिरमेटा में खारुन नदी के पास शराब पीने वालो पर कार्रवाई किया है। इधर पाटन थाना क्षेत्र के करीब डेढ़ किलो मीटर दूर में ही शराब दुकान के आसपास ढाबा और चखना सेंटर में शराब पीने वालो को होटल में ही शराब पीने की सुविधा दी जा रही है। जिस पर न तो पुलिस कार्रवाई कर पा रही है और न ही पुलिस विभाग कार्रवाई कर पा रही है। इससे लोगो में धीरे धीरे आक्रोश पनपता जा रहा है। आखिर पुलिस और आबकारी विभाग कर इन अवैध कार्य करने वालो पर कार्रवाई करती है इसे लेकर क्षेत्र की जनता को इंतजार है।